{"_id":"585439864f1c1b896064bbbc","slug":"the-two-sides-clashed-over-the-old-case-firing-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मामले को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने मामले को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। पुराने मामले को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसओ जोशी के अनुसार आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई। सभी आरोपी घरों से फरार हैं।
पुलिस के अनुसार गांव भजुवानंगला निवासी पवनदीप सिंह और सरल सरना के बीच शुक्रवार को सुबह बाइक भिड़ने पर विवाद हो गया था। जिस पर आपस में निपटाने की बात कही गई। इसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच परिजन फिर से देर रात 11 बजे करीब भिड़ गए। देखते ही देखते गाली गलौच मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से गांव भजुवानंगला निवासी जसविंदर, हरदीप सिंह और रास्ते से गुजर रहे बाजपुर के मोहल्ला मुंडिया निवासी जुनैद घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचा। जिसमें जुनैद को डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसओ जोशी ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है। तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।