फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›     The train will take no longer in line for tickets

ट्रेन टिकट के लिए अब नहीं लगना पड़ेगा लाइन में  

Sat, 23 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
  The train will take no longer in line for tickets
एटीवीपी - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन के टिकट के लिए अब लाइन में लगने की जरुरत नहीं है। रेलवे विभाग ने काशीपुर रेलवे स्टेशन पर तीन अॅटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन  (एटीवीएम) मशीनें लगा दी है। यात्रियों को अब इसी मशीन से टिकट मिलेगा। इसके लिए उन्हें रेलवे विस्मार्ट कार्ड एटीवीएम में डालना होगा। 

विज्ञापन


रेलवे डिवीजन ऑफिस इज्जतनगर बरेली की ओर से शुक्रवार को काशीपुर रेलवे स्टेशन पर तीन एटीवीएम मशीन लगाई गई। एक मशीन की कीमत ढाई  लाख रुपये बताई जा रही है। रेलवे विभाग के अनुसार टिकट खिड़की से 50 रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करने पर एटीवीएम स्मार्ट कार्ड मिलेगा। इसको एवीटीएम मशीन में डालने पर मशीन की स्क्रीन पर स्टेशनों के नामों की सूची आ जाएगी। जिस भी स्थान का टिकट चाहिए उस पर अगुंली से टच करने पर एटीवीएम मशीन से टिकट निकल आएगा। 
विज्ञापन


संबंधित स्टेशन के लिए सीट नहीं होने पर नो सीट लिखा आ जाएगा। एक स्मार्ट कार्ड से 70 रुपयों से दस हजार तक के टिकट मिल सकते हैं।  मशीन से हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ट्रेन का टिकट निकाल सकते हैं। विभाग के अनुसार मशीन में एक बार कार्ड के प्रयोग से 4 टिकट तक निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन यात्रियों को कार्ड का प्रयोग करना  नहीं आता है तो वह कांउटर से भी टिकट ले सकते हैं। कार्ड की समय सीमा एक साल रखी गई है। एक साल के बाद कार्ड को रिनीवल कराना होगा। 6 महीने के भीतर एक बार कार्ड का उपयोग आवश्यक है। प्रयोग न होने पर कार्ड बंद हो जाएगा। विभाग के अनुसार रेलवे बरेली ने काठगोदाम, लालकुंआ और काशीपुर में एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं। 


रामनगर और रोशनपुर रेलवे स्टेशन पर भी लगेगी एटीवीएम
रेलवे जं. काशीपुर के मुख्य वाणिज्यकर अधीक्षक पीएस रावत ने बताया कि अनियार का डिवीजन आफिस इज्जतनगर बरेली स्टेशन के टिकटघर में तीन मशीनें लगा दी हैं। मशीन लगाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को रेल के टिकट के लिए  घंटों लाइन में खड़े होने की समस्या से छुटकारा दिलाना है। लालकुंआ, काठगोदाम और काशीपुर के बाद रामनगर और रोशनपुर रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही एटीवीएम मशीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed