फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The then Kotwali in-charge faces suspension in the gangster Yogesh Bhadaura case in rudrapur

इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी में लापरवाही: तत्कालीन इंस्पेक्टर पर निलंबन की तलवार, आईजी को भेजी संस्तुति

Mon, 12 Oct 2026 09:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की काशीपुर में गिरफ्तारी और आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी मामले में लाइन हाजिर किए गए तत्कालीन आईटीआई कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम राठौर पर निलंबन की तलवार लटक गई है। 

विज्ञापन
The then Kotwali in-charge faces suspension in the gangster Yogesh Bhadaura case in rudrapur
योगेश भदौड़ा मामले में बड़ा एक्शन

विस्तार

 

विज्ञापन

एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की काशीपुर में गिरफ्तारी और सिर्फ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी मामले में लाइन हाजिर किए गए तत्कालीन आईटीआई कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम राठौर पर अब निलंबन की तलवार लटक गई है। एसएसपी अजय गणपति ने उनके निलंबन की संस्तुति आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती से की है। साथ ही विभागीय जांच एसपी क्राइम अनुषा बडोला को सौंपी गई है।

विक्रम राठौर का ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़ तबादला हो चुका है लेकिन गैंगस्टर की गिरफ्तारी से जुड़े प्रकरण में विभागीय कार्रवाई का सिलसिला थमा नहीं है। निलंबन की संस्तुति भेजे जाने के बाद अब निगाहें उच्चाधिकारियों के फैसले और विभागीय जांच के नतीजों पर टिकी हैं।

विज्ञापन

खंडहर के पास पकड़ा गया था इनामी गैंगस्टर
आठ जुलाई को काशीपुर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने योगेश मलिक उर्फ योगेश भदौड़ा को गिरफ्तार किया था। चैती मेला मार्ग पर एक खंडहर के पास संदिग्ध व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की थी। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस मिलने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन आईटीआई कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर को लाइन हाजिर कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

46 मुकदमों में नाम आने का दावा
मेरठ जिले के भदौड़ा गांव निवासी योगेश भदौड़ा का नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आपराधिक मामलों में चर्चा में रहा है। उसके खिलाफ हत्या समेत विभिन्न अपराधों और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े 46 मुकदमों हैं। जेल से रिहाई के बाद न्यायालय में पेश नहीं होने और फरार रहने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

मामले में लापरवाही सामने आने के बाद निलंबन के लिए संस्तुति की गई है। जिले में अपराध से जुड़े मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - अजय गणपति, एसएसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed