फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The teenager said she wants to study but family members are not teaching

किशोरी ने कहा वह पढ़ना चाहती है पर परिवार वाले नहीं पढ़ा रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The teenager said she wants to study but family members are not teaching
काशीपुर। एक महिला ने अपनी बेटी पर चोरी का आरोप लगाते हुए चौराहे पर हंगामा किया। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई। किशोरी ने कहा कि वह पढ़ना चाहती है लेकिन परिवार वाले उसे पढ़ाने को तैयार नहीं हैं। इससे क्षुब्ध होकर वह घर छोड़कर नौकरी की तलाश में हल्द्वानी जा रही थी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक किशोरी मंगलवार रात घर से हल्द्वानी के लिए निकली। उसका पीछा करते हुए उसकी मां भी महाराणा प्रताप चौक पहुंच गई। इस दौरान किसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। किशोरी की मां ने बेटी पर 400 रुपये चोरी कर ले जाने आरोप लगाया। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि उसने हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। वह आगे की पढ़ाई कर पुलिस अधिकारी बनना चाहती है लेकिन परिवार वाले उसे पढ़ाना नहीं चाहते। उसने हल्द्वानी में एक कंपनी में नौकरी का विज्ञापन देखा तो अपनी सहेलियों से हल्द्वानी जाने के लिए 400 रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह हल्द्वानी जा रही थी कि अचानक चौराहे पर उसकी मां ने उसे पकड़ लिया और चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजनों को भी कोतवाली में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed