फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The team of Pithoragarh and Rudraprayag reached the quarter finals

क्वार्टर फाइनल में पहुंची पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग की टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The team of Pithoragarh and Rudraprayag reached the quarter finals
रुद्रपुर के एमिनिटी स्कूल में खेलती रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी की टीम। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीनियर अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पिथौरागढ़ ने चंपावत को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग ने उत्तरकाशी को 165 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार को मदन लाल क्रिकेट के खेल मैदान में चंपावत और पिथौरागढ़ के बीच मैच खेला गया। इसमें चंपावत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम ने 29 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। वहीं एमिनिटी पब्लिक स्कूल में रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग ने उत्तरकाशी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रुद्रप्रयाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरकाशी की टीम 100 रनों पर आउट हो गई। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम ने कहा कि सीनियर वर्ग की अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप डी में पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इनका क्वार्टर फाइनल मैच 19 जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed