{"_id":"6869806a9a8215fb210bcb6d","slug":"the-tag-of-black-spot-will-be-removed-if-there-is-no-accident-for-three-years-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126891-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन साल तक हादसे न होने पर हटेगा ब्लैक स्पॉट का तमगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन साल तक हादसे न होने पर हटेगा ब्लैक स्पॉट का तमगा
Sun, 06 Jul 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में चिह्नित 13 ब्लैक स्पाॅटों में परिवहन विभाग ने संबंधित सड़क महकमों के माध्यम से सुधार कार्य कराए हैं। इन ब्लैक स्पॉटों पर अगले तीन साल तक हादसे न होने पर ब्लैक स्पॉट का तमगा हटेगा।
जिले में काशीपुर के स्टेडियम तिराहे से उज्जैन तिराहा, बाजपुर के केशोवाला मोड़, गदरपुर के महतोष मोड़, बगवाड़ा, लालपुर का चौकी क्षेत्र, किच्चा का दरऊ चौक, खटीमा के शिव मंदिर से जगबुड़ा पुल, सितारगंज के सिसौना, पीलीभीत रोड के टारुबेटा से मुडेली, नगला बाईपास, नगला विश्वविद्यालय गेट से शांतिपुरी गेट, काशीपुर के आदित्य चौक के साथ ही जिला मुख्यालय में 31वीं वाहिनी पीएसी के पास ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इन ब्लैक स्पाॅटों में पांच वर्ष में पांच या उससे अधिक वाहन दुर्घटनाएं हुईं हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने बताया कि ब्लैक स्पाॅटों पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संयुक्त सर्वेक्षण टीम की संस्तुति के आधार पर संबंधित महकमों की ओर से सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। सड़कों पर कैट आई लगाने के साथ ही अंधे मोड़ खत्म किए गए हैं। खतरनाक कट बंद करने के साथ ही अन्य सुधारात्मक कार्य किए गए हैं। एआरटीओ प्रशासक मोहित कोठारी ने बताया कि सुधारात्मक कार्य के बाद तीन वर्ष तक हादसे न होने पर संबंधित ब्लैक स्पॉट को सूची से हटा दिया जाता है।