{"_id":"152647da314053027b9ece6a26069b33","slug":"the-sunday-market-closed-for-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे बाजार के लिए बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे बाजार के लिए बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे बाजार के विवाद का हल अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) भी नहीं ढूंढ सके और स्थिति जस की तस बनी हुई है। विधायक और मेयर ने आगामी रविवार को संडे बाजार नहीं लगने देने का जहां ऐलान किया है। वहीं साप्ताहिक बाजार समिति ने भी दुकान लगाने की घोषणा की है। उधर, संडे बाजार हटाने की मांग को लेकर बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में संडे बाजार हटाने की मांग को लेकर विधायक हरभजन सिंह चीमा और मेयर ऊषा चौधरी ने रविवार को दुकानदारों के साथ धरना दिया। समर्थन में बाजार बंद रहा। वहीं साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों ने संडे बाजार लगाने की मांग को लेकर निगम परिसर के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों से वार्ता करने जिला मुख्यालय से अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) आशीष भटगईं पहुंचे। उन्होंने पहले दौर में एसडीएम पीएस राणा, सीओ पीसी आर्या के संग पहले विधायक हरभजन सिंह चीमा और मेयर उषा चौधरी के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम ने दूसरी जगह हस्तांतरण करने के लिए एक माह का समय मांगा। मगर विधायक व मेयर ने इंकार कर दिया और कहा कि जब तक संडे बाजार नहीं हटेगा, तब तक हर रविवार को धरना जारी रहेगा। इसके बाद अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) भटगईं ने संडे बाजार के दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल से बात की।
दुकानदारों की ओर से अधिवक्ता नदीमउद्दीन ने दो टूक कहा कि शहर में अभी तक बैंडर समिति का विधिवत गठन नहीं हुआ है। समिति के बिना बाजार नहीं हटाया जा सकता है। बहरहाल दोनों पक्षों से वार्ता के बाद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) भटगईं को वापस जाना पड़ा।
धरना देने वाले संडे बाजार के कारोबारियों मोहम्मद जाहिद, रामपाल, जाहिद हुसैन, दिलशाद आदि शामिल थे। बाजार हटाए जाने की मांग पर धरना देने वालों में पार्षद सोना सेठी, लक्ष्मी गर्ग, राधेश्याम प्रजापति, कविता यादव, मीनाक्षी सिद्धू, सर्वेश बाली, अनूप अग्रवाल, जेएस नरुला, चिम्मन लाल छाबड़ा, प्रदीप पैगिया, बिट्टू राणा मौजूद थे।