फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The strike of farmer daughters continues on the 24th day

किसान बेटियों का धरना 24 वें दिन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The strike of farmer daughters continues on the 24th day
बाजपुर गुरुद्वारा साहिब से गाजीपुर बार्डर आंदोलन स्थल के लिए पहली बस सेवा रवाना। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में शहीद भगत सिंह चौक पर किसान बेटियों का धरना शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी, ब्लॉॅक अध्यक्ष अनिल सेन, साबिर हुसैन ने समर्थन देकर किसान बेटियों के साथ सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को खारिज कराने के लिए किसान दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर आंदोलनरत हैं। भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी करने पर तुली हैै। युवा कार्यकर्ताओं का एक जत्था जल्द ही गाजीपुर बार्डर पर जाएगा। मौके पर जसकिरन कौर, प्रभजोत कौर, अमनदीप कौर, खुशप्रीत कौर, संदीप कौर, हरदीप सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

आंदोलन स्थल के लिए पहली बस रवाना
बाजपुर। गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन के समर्थन के लिए बाजपुर गुरुद्वारा साहिब से पहली निजी बस रवाना हुई। बस में बाजपुर से 36, यूपी के गांव मानपुर (रामपुर) से आठ और गांव दढ़ियाल (रामपुर) से आठ किसान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे गुरुद्वारा साहिब से गाजीपुर बार्डर आंदोलन स्थल के निजी बस रवाना हो गई। बस में किसान सेवक अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र डोगरा, विक्रमजीत सिंह गिल, इंद्रजीत सिंह बंटी आदि शामिल हैं।

किसान सेवक रंधावा ने बताया कि गाजीपुर आंदोलन स्थल के लिए गुरुद्वारा साहिब से हर सोमवार और बृहस्पतिवार को बस जाएगी। बस में किसानों की यात्रा निशुल्क रहेगी।

बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देती किसान बेटियां।

बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देती किसान बेटियां।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed