{"_id":"6c662932d472efdc4a2de6b7f647b47b","slug":"the-story-of-the-100-number-shake-rudrapur-haldwani-get-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर की कहानी, मिलाओ रुद्रपुर, मिलता हल्द्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर की कहानी, मिलाओ रुद्रपुर, मिलता हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 100 नंबर डायल करने पर कई कॉल्स हल्द्वानी कंट्रोल रुम लग रही हैं। विभाग की तरफ से शिकायत के बावजूद खामी ठीक नहीं होने पर एसएसपी ने सरकारी और प्राइवेट मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने सोमवार तक खामी ठीक नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बुधवार को एसएसपी केवल खुराना ने बीएसएनएल सहित सभी मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में आइडिया और वोडाफोन से 100 नंबर डायल करने पर कॉल्स हल्द्वानी कंट्रोल रुम में जा रही है, जबकि यह काल्स यूएसनगर पुलिस कंट्रोल रुम में आनी चाहिए। जिससे पीड़ितों के साथ ही हल्द्वानी कंट्रोल रुम के कर्मियों को भी दिक्कतें हो रही हैं। रोमिंग वाले नंबर की कॉल्स भी कंट्रोल रुम में नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मुरादाबाद और रामपुर से कॉल्स कंट्रोल रुम में आ रही हैं। कई बार कहने के बावजूद कंपनियां खामियां सुधार नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी नंबर में तो दिक्कतें नहीं आनी चाहिए, यह कंपनी की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कॉल ड्राप की भी दिक्कतें हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सोमवार तक खामियां ठीक नहीं हुई तो वह एक्शन लेंगे। मोबाइल कंपनियों के अधिकारियों ने खामी को सुधारने की बात कही। इस मौके पर एसडीओ बीएसएनएल बलदेव सिंह, नरेश शेखावत, एमसी रजवार, ललिता बिष्ट, हेमंत कार्की, आनंद कुमार, राजीव कुमार, अमित गंगवार मौजूद रहे।