फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The State Tax Department collected Rs 7.51 crore in taxes from the Rudrapur area.

Udham Singh Nagar News: राज्य कर विभाग ने रुद्रपुर क्षेत्र से 7.51 करोड़ टैक्स वसूला

Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The State Tax Department collected Rs 7.51 crore in taxes from the Rudrapur area.
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान धारा 130 के तहत रुद्रपुर क्षेत्र से सात करोड़ 51 लाख रुपये की वसूली की है। विभाग का लक्ष्य आठ करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये निर्धारित था जिसके सापेक्ष वसूली लक्ष्य के काफी करीब रही। वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये था जिसके मुकाबले इस साल बेहतर वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किच्छा क्षेत्र में भी राज्य कर वसूली के मामले में बेहतर प्रदर्शन सामने आया है। यहां करीब तीन करोड़ 95 लाख एक हजार रुपये की वसूली हुई, जो निर्धारित लक्ष्य का 94.30 प्रतिशत है। रुद्रपुर और किच्छा दोनों ही क्षेत्र जिले में राज्य कर संग्रह के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। राज्य के राजस्व संवर्द्धन और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में प्रवर्तन इकाइयों के वसूले गए अर्थदंड और जुर्माने की धनराशि का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आयुक्त कर के निर्देश, अपर आयुक्त राज्य कर के मार्गदर्शन और संयुक्त आयुक्त (विशेष अनुसंधान/प्रवर्तन) राज्य कर के नेतृत्व में जिले की तीन प्रमुख सचल दल इकाइयों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इन टीमों ने प्रवर्तन कार्यों के दौरान कर अपवंचन में लिप्त ट्रांसपोर्ट कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्व अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

विभाग की ओर से नियमित जांच, प्रवर्तन कार्रवाई और करदाताओं को जागरूक करने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आने वाले समय में लक्ष्य को पूरी तरह हासिल करने के लिए और अधिक सख्ती और रणनीति के साथ काम किया जाएगा। कर चोरी रोकने के लिए विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
- विनय प्रकाश ओझा, उपायुक्त, राज्य कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed