फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The sound of diseases due to the arrival of monsoon

Udham Singh Nagar News: मानसून की दस्तक से बीमारियों की आहट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The sound of diseases due to the arrival of monsoon
रुद्रपुर। मानसून की दस्तक से लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिली हो लेकिन इससे जलजनित बीमारियों वायरल फीवर, टायफाइड, डायरिया, डेंगू, मलेरिया, चर्म रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। अस्पताल में चर्म रोग, डायरिया व टायफाइड के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को मानना है कि बारिश के मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया पानी और खाद्य पदार्थों को दूषित करते हैं। इससे मानसून में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। प्रतिदिन की ओपीडी में फोड़ा, फुंसी, दाद, खुजली, फंगल इंफेक्शन आदि चर्म रोग के करीब 25 रोगी इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा टायफाइड के हर दिन करीब 12 व डायरिया (उल्टी, दस्त) के करीब 15 रोगी आ रहे हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने बताया कि अस्पताल में रोगियों को भर्ती करने की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed