फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   the smugglers opened fire on the forest department and SOG team in rudrapur

Uk: खैर तस्करों ने वन विभाग व एसओजी टीम पर की फायरिंग, कैंटर और बाइक जब्त

Mon, 05 Jan 2026 01:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:43 PM IST
सार

गदरपुर में खैर की लकड़ी की तस्करी के दौरान तस्करों ने वन विभाग और एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि मौके से एक कैंटर और बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन
the smugglers opened fire on the forest department and SOG team in rudrapur
गदरपुर में वन तस्करों की फायरिंग के बाद वन विभाग और एसओजी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गदरपुर में खैर की लकड़ी के तस्करों ने वन विभाग और एसओजी की टीम पर रविवार की देररात करीब 10:30 बजे हाईवे पर बलखेड़ा मोड़ के पास फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। टीम ने मौके से एक कैंटर और उसमें लदी खैर की गिल्टे व एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

वन विभाग की एसडीओ शशि देव और महेंद्र कौर के संयुक्त नेतृत्व में वन विभाग व एसओजी टीम ने छापा मारा। एसडीओ ने बताया कि मौके पर कैंटर में कुछ तस्कर खैर की लकड़ी लाद रहे थे। टीम को देखते ही तस्करों ने फायर झोंक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया कि वन कर्मियों ने तत्काल फायरिंग का जवाब देते हुए गदरपुर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तस्करों की तलाश शुरू की। मौके से एक बाइक बरामद की गई। वन विभाग और पुलिस ने कैंटर व बाइक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ शशि देव ने बताया कि ठंड के मौसम में तस्कर खैर और शगुन जैसी कीमती लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही इस मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

इस दौरान रेंजर रूप नारायण गौतम, पूरन चंद जोशी, एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, सी. नरेश चंद पंत सहित पुलिस व वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed