फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The siege of the garrison villagers Kundeshwari

ग्रामीणों ने किया कुंडेश्वरी चौकी का घेराव

Thu, 27 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 दो लोगों को हिरासत में लेने पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव किया और पुलिस को खरीखोटी सुनाई। तत्पश्चात हिरासत में लिए गए युवकों को पुलिस छोड़ने पर राजी हुई। साथ ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए।

सोमवार रात ग्राम ढकिया निवासी रविंद्र चौधरी और गुरुमीत सिंह घर नहीं लौटे। घरवालों ने खोजबीन की तो मंगलवार को ढकिया मोड़ पर स्थित एक खंडहर में दोनों गंभीर रूप से घायल मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह लोग पुलिस के लिए काम करते थे। जिस कारण खनन माफियाओं ने दोनों को बुरी तरह से पीटकर यहां फेंक दिया। उधर, रविंद्र चौधरी की पुत्री शिखा चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि तीन दिन पहले उसके पिता का ग्राम शिवनगर निवासी श्याम सिंह और सोनू के साथ साझे के ट्रैक्टर-ट्राली के हिसाब को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पर ही मारपीट का संदेह है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को गांव के दर्जनों लोगों ने श्याम सिंह व सोनू के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को रद्द करने की मांग को लेकर कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर कोतवाल वीके जेठा भी पहुंच गए। लोगों ने कोतवाल से रविंद्र चौधरी और गुरमीत सिंह को घायल करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वास्तविक हमलावरों को गिरफ्तार करने, श्याम सिंह व सोनू के खिलाफ दर्ज मुकदमा रद्द करने और दोनों को छोड़ने की मांग की। लोगों ने कहा कि रविंद्र चौधरी, श्याम सिंह व सोनू के बीच मामूली विवाद था। कोई बड़ी रंजिश नहीं थी। कोतवाल ने रविंद्र चौधरी के परिवार से दोबारा तहरीर देने पर रिपोर्ट बदलकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया और हिरासत में लिए दोनों लोगों को छोड़ दिया। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी एके सिंह ने कहा कि पुलिस सक्रियता से रविंद्र व गुरमीत सिंह पर हमला करने वालों की तलाश रही है। इस मौके पर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान भगत सिंह, प्रधान बिट्टू, प्रधान संजय चौधरी, पूर्व प्रधान दविंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, राजेश, राजपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, विनोद कुमार, जयपाल सिंह, जगवंती, सुखवंती, विमला, राजदुलारी, शांति, संतोष बाला आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed