{"_id":"69ed09fcdae02b40d00318a8","slug":"the-scourge-of-extreme-heat-mercury-hits-42-degrees-people-left-miserable-by-the-sultry-conditions-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-140563-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का प्रकोप: 42 डिग्री पारा, उसम से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का प्रकोप: 42 डिग्री पारा, उसम से बेहाल हुए लोग
Sun, 26 Apr 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गर्मी का पारा लगातार चढ़ रहा है। रुद्रपुर पिछले शुक्रवार को तापमान 40 से डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं शनिवार को पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और उसम भरी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
इस प्रचंड गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
गर्मी से बचाव के उपाय
भरपूर पानी पिएं: शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। पानी के अलावा, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।
बाहर निकलने से बचें: यदि आवश्यक न हो तो दिन के सबसे गर्म घंटों (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) में घर से बाहर निकलने से बचें।
हल्के कपड़े पहनें: सूती और हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनें जो हवादार हों।
संतुलित आहार लें: मसालेदार और तले-भुने भोजन से परहेज करें। ताजे फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। घर को ठंडा रखें: खिड़कियों पर गीले पर्दे लटकाएं और पंखे चलाकर हवा का संचार बनाए रखें।