{"_id":"69712f23b9c74734870576c4","slug":"the-road-will-be-widened-from-dd-chowk-to-teen-pani-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-136086-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डीडी चौक से तीन पानी तक सड़क का चौड़ीकरण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डीडी चौक से तीन पानी तक सड़क का चौड़ीकरण होगा
Thu, 22 Jan 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप काशीपुर बाईपास में नगर के डीडी चौक से तीन पानी तक सड़क चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने लोनिवि के सचिव को सड़क चौड़ीकरण की औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सड़क के सर्वेक्षण का काम शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री ने बीती चार दिसंबर को नगर के गाबा चौक से डीडी चौक होते हए तीन पानी तक (काशीपुर और किच्छा बाईपास) तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने बीते पांच दिसंबर को लोनिवि सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने चार दिसंबर 2025 को सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की है। घोषणा के अनुरूप वित्तीय और शासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करते हुए सीएम कार्यालय को अवगत कराया जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र के अनुसार बीते 29 दिसंबर को डीएम ने सीडीओ को शासन के आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए थे। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह महरा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वेक्षण कार्य गतिमान है। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। ।