{"_id":"66cc3a7c13374539290bdf81","slug":"the-road-was-not-built-even-after-complaining-on-the-cm-portal-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-116136-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क
Mon, 26 Aug 2024 01:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कपूर फार्म-गंगापुर का करीब एक किमी मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त होने के कारण लोग परेशान हैं। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी सड़क नहीं बन सकी है।
ग्राम सरवरखेड़ा में कपूर फार्म से गंगापुर होते हुए मुरादाबाद मार्ग तक का करीब एक किमी मार्ग क्षतिग्रस्त है। आलम यह है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। वाहन हिचकौले खाते हुए निकल रहे हैं। अंकुर कपूर, रवि, विजेंद्र सिंह, चंचल व महावीर आदि ने बताया कि एक साल पहले इन्हीं गड्ढों में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी। बावजूद इसके अधिकारियों की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही है।
अगस्त 2023 में विवेक कपूर ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आठ साल पहले मंडी समिति की ओर से आधा मार्ग का निर्माण किया था। अब वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव जनवरी 2024 को मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी वहीं से मिलनी है। ग्रामीण एक पत्र लिखकर दे दें। इस पत्र के साथ रिमाइंडर भेज दिया जाएगा। -आशा गोस्वामी, मंडी सचिव काशीपुर
......25 केएसपी 08 पी.....काशीपुर में कपूर फार्म मार्ग में बने गहरे गड्ढे। स्रोत : ग्रामीण