{"_id":"67f6c39ffb5baba5940a5ee7","slug":"the-repair-of-buses-is-affected-due-to-the-absence-of-senior-and-junior-foremen-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-123192-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीनियर और जूनियर फोरमैन नहीं होने से बसों की मरम्मत प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीनियर और जूनियर फोरमैन नहीं होने से बसों की मरम्मत प्रभावित
Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज डिपो में लंबे समय से सीनियर और जूनियर फोरमैन के पद रिक्त चल रहे हैं। इसका सीधा असर बसों की मरम्मत और रखरखाव पर पड़ रहा है। डिपो के टायर सेक्शन में भी कार्मिकों की तैनाती नहीं है।
डिपो के सीनियर फोरमैन का पद पिछले साल जून से रिक्त है। जूनियर फोरमैन के पद पर भी कोई तैनाती नहीं है। मैकेनिक के दो पदों में से एक पर ही नियुक्ति है। मैकेनिक के पास ही फोरमैन का भी दायित्व है। सहायक मैकेनिक और फिटर के भी चार-चार पद रिक्त हैं। फोरमैन और मैकेनिकों की कमी से बसों की मरम्मत में विलंब होता है।
डिपो का टायर सेक्शन मजदूरों से भरोसे चल रहा है। टायर सेक्शन में तीन शिफ्ट में छह कर्मचारियों की जरूरत होती है, लेकिन एक भी स्थायी कर्मी तैनात नहीं है। डिपो के बॉडी सेक्शन में छह कर्मचारियों की तैनाती होने चाहिए, लेकिन तीन ही कर्मचारी तैनात हैं। बॉडी सेक्शन में भी कार्मिकों की कमी से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। सहायक विद्युतकार के दो में से एक पद रिक्त है।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के एजीएम केएस राणा ने बताया कि फोरमैन, मैकेनिक और अन्य पदों पर तैनाती के लिए हर महीने मंडलीय कार्यालय के माध्यम से निगम मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाता है। तैनाती के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।