{"_id":"67b782a9a8563bb659094e15","slug":"the-prisoner-who-escaped-from-sth-two-days-ago-was-arrested-kashipur-news-c-8-1-hld1039-516089-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Crime: दो दिन पहले एसटीएच से भागा कैदी गिरफ्तार, पुलिस को मिली कामयाबी; यहां से दबोचा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Crime: दो दिन पहले एसटीएच से भागा कैदी गिरफ्तार, पुलिस को मिली कामयाबी; यहां से दबोचा गया आरोपी
Fri, 21 Feb 2025 01:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:50 PM IST
सार
सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार विचाराधीन कैदी को आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार विचाराधीन कैदी को आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के एक मामले में चैती गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया था। बीती 18 फरवरी को पेट दर्द की शिकायत करने पर कांस्टेबल पवन गोसाईं व खेम सिंह इलाज के लिए आरोपी को एसटीएच लेकर आए थे। इसी दौरान रोहित पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इस मामले में हल्द्वानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने विचाराधीन कैदी रोहित कुमार को टांडा उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया की अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना हल्द्वानी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन