{"_id":"6a46bd473f7ba1b76a0fce6c","slug":"the-pipeline-was-laid-but-the-department-forgot-to-supply-water-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-143753-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पाइपलाइन तो बिछा दी, पानी देना भूल गया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पाइपलाइन तो बिछा दी, पानी देना भूल गया विभाग
Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। भूमिया मंदिर कॉलोनी के लोगों ने जल संस्थान की बिछाई गई पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है। एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल सुचारू करवाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम तुषार सैनी को लोगों ने बताया कि बीते 28 मार्च को जल संस्थान ने कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाई थी। तीन माह बाद भी उसे मुख्य सप्लाई लाइन से नहीं जोड़ा गया है। भीषण गर्मी के बीच कॉलोनी में संकट गहराया है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने की मांग की गई, लेकिन हर बार बजट नहीं होने की बात कही जाती है। कहा कि विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर गोविंद सिंह रावत, शीतल सिंघल, नीमा जोशी, नरेंद्र गुप्ता, विमल कार्की, चांदनी शर्मा, इशू रावत, सुधीर, अरविंद, मुकेश गोयल, कमला देवी, ज्योति गुप्ता, पूजा आदि रहे। संवाद