फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The person hit by the train was identified as a resident of Moradabad

Udham Singh Nagar News: ट्रेन से कटे व्यक्ति की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी के रूप में हुई

Fri, 09 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 09 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The person hit by the train was identified as a resident of Moradabad
काशीपुर। आईटीआई थाना में ट्रेन की चपेट में आकर बीते दिन एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव कल्याणपुर निवासी राकेश पुत्र गोकल सिंह के रूप में परिजनों की।
विज्ञापन

बीते बुधवार की सुबह लगभग पौने 11 बजे रामनगर-दिल्ली संपर्क क्रांति ट्रेन जा रही थी। काशीपुर-महुआखेड़ा गंज के बीच गिरधई के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने क्षत-विक्षत शव देख पुलिस को सूचना दी। जिस पर पैगा चौकी पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। उन्होंने गांव और आसपास लोगों से शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। उधर आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गयी है। उसकी शिनाख्त जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव कल्याणपुर निवासी राकेश सिंह के रूप में हुई है। वहीं परिजनों के मुताबिक लगभग एक साल पहले वह काशीपुर में एक पेपर मिल में काम करता था। वर्तमान में घर पर रहकर खेती-किसानी करता था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed