फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The operation of the oxygen plant is stalled in Gadarpur CHC

Udham Singh Nagar News: गदरपुर के सीएचसी में ठप है ऑक्सीजन प्लांट का संचालन

Tue, 13 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The operation of the oxygen plant is stalled in Gadarpur CHC
गदरपुर। कोरोना महामारी के दौरान सीएचसी गदरपुर के परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेटर और टेक्निकल स्टाफ के अभाव में सफेद हाथी बना हुआ है। आज तक इसका संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में विधायक निधि से स्वीकृत 23.99 लाख रुपये की राशि से ऑक्सीजन प्लांट और टिनशेड का निर्माण कराया गया था। सात अक्टूबर 2021 को तत्कालीन डीएम रंजन राजगुरु और विधायक अरविंद पांडेय ने इसका शुभारंभ किया था। इसके बाद से ऑक्सीजन प्लांट में न तो स्थायी रूप से ऑपरेटर आया और न ही टेक्निकल स्टाफ की नियुक्ति ही हो पाई।
विज्ञापन

कोरोना काल के समय को छोड़ दिया जाए तो ऑक्सीजन प्लांट का नाम मात्र के लिए उपयोग हुआ है। वर्तमान में ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में है। ऑक्सीजन प्लांट को मॉकड्रिल के दौरान चलाया जाता है। आवश्यकता होने पर जिला मुख्यालय से ऑपरेटर और स्टाफ को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed