फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The only son died after being hit by a train.

Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The only son died after being hit by a train.
खटीमा। ट्रेन की चपेट में आने से अमाऊं निवासी अजय पोखरिया (24) लक्ष्मण पोखरिया की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि वह तीन बहनों में अकेला था और पिता की मौत के बाद वह ही परिवार का एकमात्र सहारा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नौ बजे अमाऊं के पास अजय पोखरिया टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। अजय की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि अजय अविवाहित था और वह तीन बहनों का अकेला भाई था। पिता का भी पूर्व में निधन हो चुका है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed