फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The ongoing siege of the factory without permission

बगैर अनुमति के चल रही फैक्ट्री सीज

Sat, 27 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Sat, 27 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

 एनजीटी के आदेश पर एसडीएम तीरथपाल सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने टीम के साथ औचक छापेमारी कर बिना अनुमति के संचालित हो रही एक फैक्ट्री को सीज कर दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम ने टीम के साथ बेरिया दौलत रोड स्थित निडलआई फैक्ट्री में छापा मारा। जिससे फैक्ट्री अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। जांच पड़ताल के बाद एसडीएम ने फैक्ट्री को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया। एसडीएम के अनुसार फैक्ट्री प्रबंधन के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले प्रमाण पत्र की अनुमति 2015 में खत्म हो चुकी है। अनुमति समाप्ति के बाद भी फैक्ट्री संचालित हो रही थी। एसडीएम ने बताया एनजीटी की ओर से फैक्ट्री के प्रदूषण अनुमति नहीं होने पर कार्रवाई करने का आदेश मिला था। जिसके तहत कार्रवाई की गई। एसडीएम ने बताया क्षेत्र भर की फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण कर प्रदूषण नियंत्रण अनुमति सहित अन्य कई बिंदुओं की जांच पड़ताल की जाएगी। खामियां मिलने पर फैक्ट्री पर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन


एक फैक्ट्री को जारी होगा नोटिस
बाजपुर। एसडीएम तीरथपाल सिंह ने बताया कि बेरिया दौलत रोड पर पेप्सी प्लांट के समीप एक फिटकरी फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। फैक्ट्री का प्रदूषित पानी बाहर आने की शिकायत मिली है। इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed