फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The ongoing dispute over the place of sacrifice in Nizamgarh has been resolved

Udham Singh Nagar News: निजामगढ़ में कुर्बानगाह स्थल को लेकर चल रहे विवाद का निकला हल

Sat, 07 Jun 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The ongoing dispute over the place of sacrifice in Nizamgarh has been resolved
जसपुर। निजामगढ़-मनोरथपुर गांव में कुर्बानगाह स्थल को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। एडीएम और एसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। इस बार जिरासत के खेत में कुर्बानी होगी।
विज्ञापन


एडीएम पंकज उपाध्याय और एसपी अभय सिंह ने शुक्रवार को गांव स्थित कुर्बानगाह स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उनकी मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। समझौते के अनुसार इस वर्ष जिरासत के खेत में कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी। बता दें कि निजामगढ़-मनोरथपुर प्रथम गांव की कुर्बानगाह स्थल को लेकर विवाद चल रहा था। गांव निवासी रियासत खां के खेत में 100 गज की जगह पर ग्रामीण अपने पशुओं की ईद-उल-अजहा के दिन कुर्बानी करते चले आ रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद से उनके पुत्र जिरासत एवं सज्जाद खां ही खेत की देखरेख करते हैं। जिरासत अपने खेत में कुर्बानी नहीं करने देना चाहते थे, लेकिन शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें मना लिया गया। एडीएम ने बताया कि जिरासत के पूर्ववर्ती खेत पर कुर्बानी करने पर समझौता हुआ है। वहां एसडीएम चतर सिंह, तहसीलदार शुभांगी, सरफराज अहमद, सरदार खां आदि थे।
विज्ञापन





कुर्बानगाह से जुड़े हैं पांच गांवों के ग्रामीण

जसपुर। कुर्बानगाह कमेटी के सदर सरदार खां ने बताया कि निजामगढ़-मनोरथपुर प्रथम गांव की कुर्बानगाह से क्षेत्र के पांच गांव जुड़े हुए हैं। इनमें मेघावाला, बढ़ियोवाला, आमका, पतरामपुर एवं हजीरों गांव शामिल हैं। इन गांवों के ग्रामीण ईद-उल-अजहा के मौके पर सदियों से कुर्बानी करते चले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी ने गांव में ही दो बीघा जमीन कुर्बान गाह के लिए खरीदी है, लेकिन उस पर भी लोग आपत्ति जता रहे हैं। उन्होंने इस मामले में अब हाईकोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed