फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The nurse accused the junior doctor of sending her obscene messages in rudrapur

Uttarakhand News: नर्स ने जूनियर डाॅक्टर पर लगाया, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

Sun, 04 Jan 2026 12:25 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Jan 2026 12:25 PM IST
सार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में जूनियर डॉक्टर पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप की जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन
The nurse accused the junior doctor of sending her obscene messages in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में जिला अस्पताल की नर्स ने जूनियर डॉक्टर पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में हुई जांच ने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, जांच में डॉक्टर और नर्स के बीच करीब एक साल पूर्व से चैटिंग व फोन कॉल पर लंबी बातें निकलकर सामने आई हैं। वहीं आरोप पत्र दाखिल करने से पहले नर्स ने खुद की ओर से भेजे गए कई मैसेज भी डिलीट किए हैं।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने 22 सितंबर की रात व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने और विरोध करने पर धमकी देने की लिखित शिकायत कर जूनियर डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा ने टीम गठित कर जांच कराई। टीम ने जूनियर डॉक्टर से भी अपना पक्ष रखने को कहा था। जांच में डॉक्टर और नर्स के बीच 11 अक्तूबर 2024 की चैट में दोनों साथ चाय पीने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

डाॅक्टर और नर्स की ओर से पेश की गई चैट में ये बात सामने आई है कि जो चैट नर्स ने आरोप पत्र के साथ संलग्न की उसमें से नर्स ने खुद की ओर से भेजे गए कई मैसेज डिलीट भी किए हैं। अस्पताल कर्मियों में यह चर्चा है कि दोनों के परिवारों में आपस में रिश्तेदारी भी है और कुछ विवाद भी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण की ज्यादा जानकारी नही है। पीड़ित महिला ने दोबारा जांच कराने के लिए पत्र दिया है। जिले में महिला उत्पीड़न समिति है उससे मामले की दोबारा जांच कराएंगे। -डा. केके अग्रवाल, सीएमओ


पीड़ित नर्स से पूछा गया है कि जांच रिपोर्ट में किन बिदुंओं पर वह असहमत है। हमारा प्रयास यह भी रहेगा कि किसी निर्दोष को सजा न मिले। - डा. आरके सिन्हा, पीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed