फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The number of people who follow traffic rules has increased

Udham Singh Nagar News: यातायात नियम मानने वालों की बढ़ी संख्या

Wed, 14 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The number of people who follow traffic rules has increased
रुद्रपुर। हर साल बगैर कर जमा किए, बिना परमिट और बिना फिटनेस के वाहन चलाने के मामले सामने आते हैं। राहत की बात ही कही जाएगी कि वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में बिना परमिट, फिटनेस, बिना लाइसेंस के वाहन संचालन में कमी आई है। टैक्स अदा न करने के मामले जरूर बढ़े हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के इस संभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में बिना परमिट के वाहन चलाने के 1688 मामले सामने आए थे। वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा घटकर 1317 रह गया। परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामले भी घटे हैं। 2023-24 में जहां 272 मामले पकड़े गए थे। वर्ष 2024-25 में 229 ही मामले सामने आए। वर्ष 2023-24 में बिना फिटनेस के 2200 मामले सामने आए थे। 2024-25 में 1897 ही मामले सामने आए। वर्ष 2023-24 में बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के 5515 मामले पकड़ में आए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 में बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने के 3437 ही मामले सामने आए। वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में टैक्स अदा न करने के मामलों में वृद्धि हुई है। 2023-24 में जहां 3799 मामले सामने आए थे। वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 4360 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed