फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The neighbor got angry because of the barking of the dog and shot the woman

Udham Singh Nagar News: कुत्ते के भौंकने से बौखलाए पड़ोसी ने महिला पर चलाई गोली

Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The neighbor got angry because of the barking of the dog and shot the woman
सितारगंज। कुत्ते के भौंकने से बौखलाए पड़ोसी ने महिला पर गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सरदार नगर, जहानाबाद (पीलीभीत) निवासी दीपक ने बताया कि वह गांव उकरौली में अपने मौसा धर्मवीर और मौसी शांति देवी के घर पर रहता है। बताया कि उसके मौसा-मौसी और उनके पड़ोसी जगपाल वर्मा का पालतू कुत्तों को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले जगपाल ने उसके मौसा के पालतू कुत्ते को ईंट से मार दिया था। तब से ही वह जगपाल को देखकर भौंकता है।
विज्ञापन

आठ जून को पालतू कुत्ते के भौंकने पर जगपाल बौखला गया और वह पत्नी धनदेई के साथ उसके मौसा-मौसी के घर आकर गालीगलौज करने लगा। मौसी के विरोध करने पर जगपाल अपने घर से एक तमंचा लेकर आया और मौसी पर फायर कर दिया। गोली उसकी मौसी के पेट पर लगी। इससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गई। जगपाल ने उसके मौसा को भी जान से करने के इरादे से कई बार फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया। इस बीच आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर जगपाल वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मौसी को सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी जगपाल और उसकी पत्नी धनदेई के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी, बीएस धौनी ने बताया कि मामले में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। शीघ्र ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed