फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The name of the medical college is now written on the prescription of the district hospital, a new system is implemented.

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल के पर्चे पर अब मेडिकल कॉलेज का नाम दर्ज, नई व्यवस्था लागू

Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The name of the medical college is now written on the prescription of the district hospital, a new system is implemented.
रुद्रपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले ओपीडी पर्चों में बदलाव कर दिया गया है। कई सालों से जिला चिकित्सालय के नाम से जारी हो रहे पर्चे अब बंद कर दिए गए हैं। वहीं उनकी जगह पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज के नाम से नए पर्चे जारी किए जा रहे हैं। सोमवार से यह नई व्यवस्था प्रभावी हो गई, जिसके बाद अस्पताल आने वाले मरीजों को बदले हुए प्रारूप के पर्चे मिलने लगे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में जिला अस्पताल को औपचारिक रूप से राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन कर दिया गया था। इसके बाद से ही अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था, सॉफ्टवेयर प्रणाली और दस्तावेजों में चरणबद्ध परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है। नए पर्चों पर मेडिकल कॉलेज का पूरा नाम, विभाग और डिजिटल पंजीकरण संख्या अंकित की जा रही है, जबकि पहले केवल जिला अस्पताल का नाम और सामान्य विवरण दर्ज होता था।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले कई मरीजों और तीमारदारों ने पर्चे में हुए इस बदलाव पर आश्चर्य जताया। वहीं कुछ लोगों ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के अधीन आने के बाद सभी प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं का एकीकरण किया जा रहा है। ओपीडी पर्चे में नाम परिवर्तन उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे मरीजों की सेवाओं में कोई कटौती नहीं होगी, बल्कि मेडिकल कॉलेज से सीधा जुड़ाव होने के कारण विशेषज्ञ सेवाएं और संसाधन और मजबूत होंगे। -डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article