{"_id":"69e28c3c9c0a8df5b10e41f2","slug":"the-mystery-behind-omvatis-murder-has-remained-confined-to-the-police-investigation-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-141741-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुलिस जांच में सिमट कर रह गया ओमवती की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुलिस जांच में सिमट कर रह गया ओमवती की हत्या का राज
Sat, 18 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ओमवती हत्याकांड को सात माह से भी अधिक समय गुजर गया है लेकिन पुलिस हत्यारों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। परिजनों को प्रत्येक दिन हत्या के खुलासे का इंतजार है। वृद्ध महिला की हत्या का राज महज पुलिस की जांच में ही सिमट कर रह गया है।
ग्राम मुरलीवाला निवासी ओमवती देवी (65) पत्नी राजेंद्र सिंह का शव 10 सितंबर 2025 को गांव से डेढ़ किमी की दूरी पर गन्ने के खेत में मिला था। मृतका के पुत्र ललित कुमार ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मां की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ललित ने बताया कि घटना को सात माह से अधिक का समय गुजर गया है लेकिन पुलिस टीम अभी तक उनकी मां के कातिलों को नहीं पकड़ पाई है। इससे परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयास कर रहीं हैं। सभी टीम अपने-अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरों को खंगालने, संदिग्धों से पूछताछ करने एवं घटनास्थल का बारीकी से स्थलीय निरीक्षण करने में जुटी हैं ताकि कातिलों का किसी तरह सुराग लग सके। उम्मीद है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।