फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The miscreants tied up the family and looted the house

Udham Singh Nagar News: बदमाशों ने परिवार को बंधकर बनाकर घर में की लूटपाट

Fri, 03 Mar 2023 09:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Mar 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreants tied up the family and looted the house
सितारगंज। बदमाशों ने किसान को परिवार सहित बंधककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के हमले से किसान और उनके दोनों पुत्र घायल हो गए। उनका सीएचसी में इलाज कराया गया। घटना के बाद एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया और खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से खून और फुट प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 12:30 बजे टुंडलिया गोविंदपुर गांव में लाठी और डंडों से लैस बदमाशों ने किसान ओमप्रकाश के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने ओमप्रकाश, उनकी पत्नी ललिता, दो बेटे सुनील कुमार, कपिल कुमार और नवविवाहिता बहू को बंधक बना लिया। परिवार के पांचों लोगों के हाथ, पैर बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया और आंखों पर भी पट्टी बांध दी। बदमाशों ने करीब 25 मिनट तक घर के दो कमरे खंगाले। ओमप्रकाश के बड़े पुत्र सुनील कुमार के सिर पर डंडे और कपिल कुमार को चाकू और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और अन्य परिजनों से भी मारपीट की। परिजनों ने बताया कि बदमाश करीब 15 तोले सोने के जेबरात, चार मोबाइल, एक लाख की नगदी और चांदी समेत कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन

किसान ओमप्रकाश ने काफी मशक्कत के बाद बंधे हाथों को खोलकर अन्य लोगों की रस्सियां खोलीं और फिर पड़ोसियों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने रात में ही बदमाशों को खोजने का प्रयास किया। घायल पिता और दोनों पुत्रों को सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। घटना के बाद कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को लूट की जानकारी दी। इस पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ ओमप्रकाश शर्मा, एसओ पुलभट्टा, नानकमत्ता एसओ समेत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस सितारगंज पहुंची। एसपी सिटी कत्याल ने पुलिस की पांच टीमें गठित कर खुलासे के निर्देश दिए। गांव के बीच के घर में हुई घटना से ग्रामीण हतप्रभ हैं। ओमप्रकाश के बेटे सुनील की 22 फरवरी को पूरनपुर की कुसुम से शादी हुई थी। दुल्हन और परिवार के अन्य लोगों के जेवर घर पर रखे थे। बीते बृहस्पतिवार को ही दुल्हन अपने मायके से ससुराल आई थी। सुनील कोचिंग चलाता है और उसका छोटा भाई कपिल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

पहले डकैती की सूचना फिर लूट की तहरीर पर केस दर्ज
सितारगंज। लूटपाट की वारदात होने के बाद घर में सात से आठ बदमाशों के घुसकर डकैती को अंजाम देने की सूचना से खलबली मच गई। दोपहर को जब ओमप्रकाश की ओर से तहरीर दी गई तो उसमें लूटपाट करने आए तीन हथियारबंद बदमाश बताए गए। पुलिस ने लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज भी कर ली है।
टुंडलिया गोविंदपुर के ओमप्रकाश पुत्र बाबू राम ने तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। रात करीब 12:30 बजे कुछ बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आते ही उन्हें और उनकी पत्नी को पकड़कर बांध दिया। उसका पुत्र सुनील आया तो बरामदे में खड़े बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। छोटे पुत्र कपिल को चाकू मारकर घायल कर दिया। अलमारी खोलकर तिजोरी से बहू एवं पत्नी के जेवरात व करीब एक लाख रुपये की नकदी एक काले रंग के बैग में डालकर लूट ले गए। उनके पास तलवार, चाकू ,डंडे, लोहे का सब्बल तथा प्लास्टिक की डोरी थी। खाकी रंग का पैकिंग टेप भी लेकर आए थे। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 394 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
-----------
-इनसेट
घटनास्थल से बदमाशों के लिए फुटप्रिंट
सितारगंज। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान घर में घुसे बदमाशों के फुटप्रिंट लिए। बदमाशों के हमले के घायलों के खून के सैंपल भी लिए गए। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने आसपास के सौ कैमरों को देखा। घटनास्थल के आसपास की सीडीआर भी खंगाली है। डॉग स्क्वायड टीम की मदद से भी छानबीन की। बदमाश कहां-कहां घर और आसपास के क्षेत्र में रहे, इन सब पर डॉग ने पड़ताल की। सभी बिंदुओं पर गहनता से पुलिस जांच भी कर रही है। संवाद

---------
एसपी सिटी ने डाला डेरा, हर एंगल को खंगाल रही पुलिस
सितारगंज। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि हर एंगल पर गहनता से जांच की जा रही है। बताया कि शादी में आए लोगों का भी सत्यापन किया जा रहा है। बदमाशों ने सीधे किसान ओमप्रकाश और उसके नवविवाहित बेटे सुनील कुमार के कमरों को ही टारगेट बनाया। बदमाशों ने अलमारी खोली और जेवरात लूट लिए। जबकि अन्य कमरे जस के तस थे। जिनमें बदमाश घुसे भी नहीं थे। बताया कि यूपी की सीमा पर गांव बसा होने से यूपी के आसपास के थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है। जो अपराधी जेल से बाहर हैं, उनके बारे में भी पता लगा रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी सरकड़ा कविंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी सिडकुल चंदन बिष्ट, एसओ झनकइया और एसओ नानकमत्ता के साथ टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा एसओजी की टीम भी लगाई गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed