फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The massive fire was extinguished after 25 hours.

Udham Singh Nagar News: 25 घंटे बाद बुझी भीषण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The massive fire was extinguished after 25 hours.

विज्ञापन
काशीपुर। फैब्रिक बनाने वाली फैक्टरी में करीब 25 घंटे बाद फायर की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इसमें 35 से ज्यादा दमकल गाड़ियों से पानी का इस्तेमाल किया गया। वहीं आसपास की फैक्टरियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। फैक्टरी में 12 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
महुआखेड़ा गंज स्थित डेकोर पेंटिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में बुधवार दोपहर 1.15 बजे अचानक भीषण आग लग गई थी। इस वक्त फैक्टरी में मौजूद करीब 25 पुरुष और महिला कर्मचारी लंच करने के लिए गए थे। अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। बाहर धुआं उठते देखकर गार्ड ने आग की सूचना दी। महज पांच मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया था। करीब एक घंटे के भीतर काशीपुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। देर रात तीन बजे तक टीम आग पर नियंत्रण नहीं पा सकी।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह नौ बजे से दोबारा टीम ने पानी की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक आग की लपटें शांत हो पाईं। वहीं, दोपहर 2.30 बजे तक पूरी तरह आग को बुझाने में सफलता मिली। इस दौरान कंपनी के 10 से 12 कर्मचारी भी फायर टीम की मदद में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बेकर कंपनी, कलपतरू, एपेक्स, श्रवंती, आईजीएल, बहल और नैनी से पानी की गाड़ियां लगातार पहुंची। यहां कर्मचारी भी मदद के लिए आगे आए। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि बिल्डिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed