फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The lovers on the attack

प्रेमी युगल पर जानलेवा हमला

Thu, 22 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 बुधवार रात प्रेमी के साथ भाग रही युवती को उसके भाई और जीजा ने कुछ साथियों की मदद से पकड़ लिया। भाई ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाई का दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं गंभीर हालत में प्रेमी युगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया।


 शांति कालोनी केलाखेड़ा निवासी विपिन की पुत्री सोनू अपने प्रेमी नितई मंडल निवासी चंडीपुर दिनेशपुर के साथ पैदल भाग रही थी। जब इसकी सूचना युवती के भाई कन्हई मंडल को मिली तो वह अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने जीजा व अन्य साथियों के साथ पीछा करते हुए ग्राम मसीत वन चौकी के करीब पहुंचे। वहां पर बहन व उसके प्रेमी नितई को खड़े देखा।
विज्ञापन


गुस्साए भाई ने उनको पकड़कर धारदार हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट को देखकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर हमलावर भाग गए, लेकिन उसके भाई कन्हई को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। घायलों को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने एक प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने पकड़े गए भाई को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार को बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed