फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The killers first beat him with a stick, then hit him on the head, leaving his hands stained with blood.

Udham Singh Nagar News: कातिलों ने पहले डंडे से पीटा फिर सिर पर वार कर खून से रंगे हाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The killers first beat him with a stick, then hit him on the head, leaving his hands stained with blood.

विज्ञापन



रुद्रपुर। लखनऊ में सड़क के किनारे 10 सालों से ठेली लगाकर हेलमेट बेचने वाले मलखान कोली ने सैकड़ों लोगों को हेलमेट पहनाकर उनका सिर हादसे में चोटिल होने से बचाया। आखिर में उसी मलखान का सिर कातिलों ने कंक्रीट के ब्लाॅक मारकर कूचल दिया गया। फाजलपुर महरौला में खंडहर पर हत्यारों ने पहले मलखान को हरे डंडे से बेरहमी से पीटा। फिर उसके सिर पर कंक्रीट ब्लाॅक से प्रहार कर अपने हाथ खून से रंग लिए। जहां शव पड़ा था, वहां दीवार पर भी खून के छींटों के निशान मिले हैं। हमला ऐसा किया कि वह अचेत पड़ गया और उसकी जान चली गई। मलखान लखनऊ से चार दिन पहले घर आया था और तीन दिनों से लापता था।
घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि खंडहर पर देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। नशा करने के लिए लोगों ने खंडहर को अपना अड्डा बना लिया है। पुलिस का खौफ भी नशेड़ियों पर नहीं दिखता। कई बार कहने के बाद भी पुलिस इस क्षेत्र में गश्त के लिए नहीं आती है। मलखान की हत्या के बाद आशंका जताई जा रही है कि वह किसी के साथ खंडहर पर नशा करने गया होगा जहां कुछ विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। देर शाम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मोर्चरी पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के लिए सीसीटीवी भी मौत का राज खोलने में अहम सुराग होगा। घटनास्थल पर खून से सना हुआ एक डंडा और खून से लथपथ कंक्रीट का ब्लाॅक मिला है। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।


नशा और जुए के विवाद पर घुमी शक की सुई



पुलिस यह आशंका भी जता रही है कि देर रात व्यक्ति खंडहर में नशा या जुआ खेलने गया होगा। दोनों एंगल को लेकर पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं।




मृतक की बेटी की फोटो से शिनाख्त

पुलिस को मृतक की जेब में एक मोबाइल मिला। मोबाइल पर फींगर लॉक लगा हुआ था। पुलिस ने मृतक का अंगूठा लगाकर खोला। मोबाइल की स्क्रीन पर एक युवती की फोटो थी। देर शाम वीडियो रम्पुरा पहुंचा लोगों ने मृतक की बेटी को पहचान लिया।


घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फाजलपुर महरौला और रम्पुरा के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। व्यक्ति के सिर और चेहरा खून से सना था।

पुलिस नहीं करती गश्त



घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि खंडहर पर देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। नशा करने के लिए लोगों ने खंडहर को अपना अड्डा बना लिया है। पुलिस का खौफ भी नशेड़ियों पर नहीं दिखता। कई बार कहने के बाद भी पुलिस इस क्षेत्र में गश्त के लिए नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed