{"_id":"67ec3a2a1355c0ee00047e40","slug":"the-investigation-did-not-confirm-that-intoxicants-were-mixed-in-the-cold-drink-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-537966-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जांच में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की नहीं हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जांच में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की नहीं हुई पुष्टि
Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में छात्रा के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की पुलिस जांच में पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।
रविवार को चेतना स्टूडेंट विंग की ओर से फन फेयर का आयोजन किया गया था। इसके खत्म होने के बाद शाम लगभग सात बजे छात्र-छात्राओं ने पार्टी की। आरोप लगा कि किसी सहपाठी ने एक छात्रा को ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। छात्रा का विवि चिकित्सालय में इलाज सहित सोमवार को जिला अस्पताल में रक्त परीक्षण भी किया गया था। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच सौंपी थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि छात्रा ने सहपाठियों के साथ कोल्ड ड्रिंक पी थी। उससे किसी ने गुमराह कर ड्रिंक नहीं पिलाई थी। पुलिस को दी गई शिकायत वापस ले ली गई है। इसके बाद मामला खत्म हो गया है।