फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The internal roads of Pantnagar are in bad condition

Udham Singh Nagar News: पंतनगर की आंतरिक सड़कें खस्ताहाल

Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The internal roads of Pantnagar are in bad condition
पंतनगर। पंतनगर की आंतरिक सड़कें मरम्मत के अभाव में बदहाल बनी हुईं हैं। लंबे समय से तमाम कोशिशों के बाद भी जब इन सड़कों की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया तो निवासियों ने भी इनके सुधरने का ख्याल ही दिमाग से निकाल दिया है। ऐसे में इस बार भी जिम्मेदारों ने इस डामर रोड पर मलबा डलवाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। परिसर में कई सड़कों की मरम्मत करीब 23 वर्षों से नहीं होने के कारण अधिकतर सड़कों से डामर उखड़ चुका है और नुकीली कंक्रीट रह गई है जो हादसों का कारण बनती है। लोगों के अनुसार इन सड़कों के गड्ढों में जब मिट्टी और मलबा भरा जाता है तो गाड़ियों के निकलने के बाद उठने वाले धूल के गुबार से परेशानी होती है। वहीं बारिश के समय मिट्टी और मलबा भरने पर दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed