{"_id":"665a14a0825dd691810791f1","slug":"the-innocent-child-was-going-with-her-mother-what-happened-that-the-daughter-died-in-front-of-her-motherthe-reason-will-surprise-you-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-111442-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में मासूम: मां के पीछे जा रही बच्ची रेलवे ट्रेक पर चली गई...टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में मासूम: मां के पीछे जा रही बच्ची रेलवे ट्रेक पर चली गई...टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरी, मौत
Sat, 01 Jun 2024 08:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 08:21 AM IST
सार
गूलरभोज में मां के पीछे जा रही तीन साल की मासूम ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोट लगने उसने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्ची का शव को घर ले गए। आंखों के सामने बेटी की मौत से महिला बेसुध है।
विज्ञापन
सृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गूलरभोज में मां के पीछे जा रही तीन साल की मासूम ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोट लगने उसने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्ची का शव को घर ले गए। आंखों के सामने बेटी की मौत से महिला बेसुध है।
विज्ञापन
ग्राम कोपा सिंगला निवासी नागेंद्र की पत्नी संजू रजाई सिलने का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह घर से रेलवे लाइन पार कर ठेकेदार को रजाई देने के लिए निकली थी। मां के पीछे उसकी बेटी सृष्टि (3) भी आने लगी। इसी बीच अचानक रामनगर ऐशबाग स्पेशल ट्रेन संख्या 05043 आ गई। ट्रेन को आता देख संजू ने सृष्टि को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक सृष्टि ट्रेन से टकराकर दूर छिटक गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एनएस डुंगरियाल ने बताया कि उनके पास किसी भी ट्रेन चालक या रेल पथ की ओर से कोई मेमो नहीं आया है।