फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The injured died during treatment due to collision with a high speed vehicle

Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत

Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The injured died during treatment due to collision with a high speed vehicle
काशीपुर। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मेरठ में मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस में तहरीर सौंपकर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ैया देवी महुआखेड़ा गंज निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि उसका भाई धर्मवीर सिंह क्षेत्र में फ्रिज और एसी मरम्मत की दुकान चलाता था। बीती 18 अप्रैल की रात लगभग 11:30 बजे वह काम खत्म करके पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान भारत पेट्रोल पंप के पास रावत ढाबे के सामने वह एक परिचित से बात करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल धर्मवीर को 108 एंबुलेंस से एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब परिजनों ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बीती 23 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। सुखवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed