{"_id":"585438df4f1c1bf951649ab1","slug":"the-illustrative-kurmanchal-municipal-cooperative-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक मिसाल बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक मिसाल बना
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद सभी बड़े बैंकों की स्थिति लड़खड़ा गई है। सरकार ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार भुगतान करने में करीब सभी बैंक विफल हो गए। इनमें भुगतान लेने वालों की लंबी कतारें लग रही है। ऐेसे में दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक चर्चाओं में है। यहां सहजता से लेन देन हो रहा है। बैंक में बड़ी संख्या में नए खाते भी खुल रहे हैं।
नगर में दि कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लगभग दस हजार खाता धारक है। बड़े बैंकों में जहां अपने खातों से रुपए निकालने के लिए लोगों को दिनभर लाइन में खड़े होना पड़ रहा है। वहीं इस बैंक के ग्राहक बिना लाइन में लगे सहजता से भुगतान ले रहे है। बैंक प्रबंधक सुनील नेगी ने बताया कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार प्रति सप्ताह बचत खाता धारक को 24 और चालू खाता धारक को 50 हजार रुपए दे रहा है।
इस बैंकिंग संकट में कुर्मांचल बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिब बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, प्रथमा बैंक ठाकुरद्वारा और अपने बैंक की दूसरी शाखाओं को नकद करेंसी दी है। नेगी ने बताया कि बैंक के खाता धारक सहायता कर रहे है। चालू खाता वाले दुकानदार अपनी रोज की बिक्री जमा कर बैंक की सहायता कर रहे हैं। उनके बैंक सेवा से ही प्रभावित होकर नोटबंदी के बाद बैंक में लगभग 200 नए खाते खुले हैं।