{"_id":"67e2fec2926fedd172088565","slug":"the-hut-was-burnt-to-ashes-due-to-a-spark-from-the-tandoor-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-122555-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तंदूर से निकली चिंगारी से झोपड़ी जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तंदूर से निकली चिंगारी से झोपड़ी जलकर नष्ट
Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। वार्ड चार निवासी करतार सिंह के घर में दोपहर में खाने बनाने के लिए तंदूर जलाया गया था। तंदूर से निकली चिंगारी से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। छप्पर में रखा घरेलू सामान भी जल गया। इसी बीच वहां से गुजर रही बिजली की केबल में भी ब्लास्ट हो गया, इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। घनी आबादी होने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आग की सूचना पर लोग तुरंत एकत्र हो गए। लाइनमैन चंदन सिंह ने तारों को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।
किराना स्टोर में लगी आग
खटीमा। आंबेडकर नगर में सोमवार रात बादल वाल्मीकि के किराना स्टोर में आग लग गई। इससे दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वाल्मीकि बस्ती स्थित दुकान में नुकसान जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहां पर मनोज वाधवा नवल वाल्मीकि, राहुल, संदीप आदि थे।