{"_id":"5eb8df488ebc3e9062520f91","slug":"the-gurudwara-management-committee-ended-the-arrangement-of-the-langar-after-one-and-a-half-months83","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह तक चला गुरुद्वारा प्रबंध समिति का लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह तक चला गुरुद्वारा प्रबंध समिति का लंगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों ने डेढ़ माह तक लंगर चलाया, जो फ़िलहाल अब रोक दिया गया।
विज्ञापन
कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान गुरुद्वारा में गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से डेढ़ महीने पहले निस्वार्थ लंगर शुरू किया गया था। जहां लॉकडाउन का पालन करते हुए सेवादारों ने लोगो को उचित दूरी पर बैठाकर भोजन कराया। साथ ही अस्पतालों के मरीजों को खाने एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। नगर में जरूरतमंद लोगों को बिना किसी भेदभाव के खाने के पैकेट वितरित किए गए।
गुरुद्वारा के ग्रंथी रंजीत सिंह ने बताया कि संकट की इस घड़ी में गुरुद्वारे में लंगर एवं दूध ,चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। सेवादारों में रंजीत सिंह, बलराम सिंह, गुरुद्वारा ग्रंथि तथा अमनप्रीत दीदार सिंह, निशान सिंह, गुरप्रीत, अपार सिंह, अमनदीप सिंह, सतवंत सिंह, गुरमेज सिंह, कमलप्रीत, लखबीर सिंह सुखबीर सिंह, लक्ष्य चौहान, लोक मन सिंह आदि आदि शामिल थे।
विज्ञापन