रुद्रपुर: किराये के मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी बच्चों संग रक्षाबंधन पर मायके गई थी
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के फुलसुंगा में किराये के मकान में रह रहे 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के फुलसुंगा में किराये के मकान में रह रहे 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिलहर, जिला शाहजहांपुर (यूपी) निवासी जितेंद्र कश्यप पुत्र होरीलाल तीन साल से सिडकुल में नौकरी कर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फुलसुंगा में किराये पर रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन पर मायके गए हुए थे जबकि भाई-बहन अलग रहते हैं। मंगलवार की देर रात जब मकान मालिक की बेटी किसी काम से कमरे गई और दरवाजा खोला तो शव पंखे पर लटका देखा।
मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। एफएसएल टीम ने भी कमरे और आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य नहीं मिला। सीओ विभव सैनी ने बताया कि जितेंद्र का शव करीब दो-तीन दिन से फंदे पर लटका प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच जारी है।