फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The government is working for the well being of every poor: Naqvi

हर गरीब की खुशहाली के लिए काम कर रही मोदी सरकार: नकवी

Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजला ब्यूरो, जसपुर, रुद्रपुर
अमर उजला ब्यूरो, जसपुर, रुद्रपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The government is working for the well being of every poor: Naqvi
महिला डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करते नकवी - फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर गरीब की आंख में खुशी, उसके आंगन में खुशहाली के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है। विकास से भरपूर व्यवस्था घोटालों के गुरु घंटालों को हजम नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


 शनिवार को ग्राम शिवराजपुर पट्टी में 3 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बन रहे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अल्पसंख्यकों सहित सभी जरूरतमंदों के सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से आगे से बढ़ रही है। उन्होंने जमीन मिलने पर जसपुर में अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग एवं टैक्नीकल स्कूल खुलवाने की बात कहीं। कहा कि स्कूल में ट्रेनिंग लेकर बेरोजगार देश विदेश में नौकरी पा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी ने डिग्री कॉलेज के लिए नकवी का आभार जताते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार विकास की मंशा के साथ काम करें तो देश, प्रदेश तरक्की करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने नकवी से 11 वीं और 12वीं के अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति  शुरू करने की मांग की। कार्यक्रम आयोजक विनय रोहेला ने क्षेत्र में कराए गए कार्य की जानकारी दी। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने महिला डिग्री कॉलेज में साइंस की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुदेष ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, मुकेश कुमार, मनोज पाल, बलजीत सिंह, प्रेम सहोता, आदेश चौहान, एमपी सिंह, वरुण चौधरी, यूनुस चौधरी, मीनाक्षी चौहान, कमल चौहान, बलराम तोमर, कुलवंत सिंह, इकबाल हुसैन, सुल्तान भारती आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed