{"_id":"6af4a44d4cc1b8c0f7075908","slug":"the-four-day-main-festival-concluded-with-the-bhog-ceremonial-conclusion-of-the-sri-akhand-path-sahib-and-ardas-prayer-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-116375-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: श्री अखंड पाठ साहिब के भोग व अरदास के साथ चार दिनी मुख्य पर्व संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: श्री अखंड पाठ साहिब के भोग व अरदास के साथ चार दिनी मुख्य पर्व संपन्न
Wed, 11 Nov 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस पर लगे 15 दिवसीय दीपावली मेले का चार दिवसीय मुख्य पर्व श्री अखंड पाठ साहिब के भोग व अरदास के साथ संपन्न हो गया। मुख्य पर्व के दौरान पहुंचे लाखों नानक पंथियों के लिए गुरुद्वारा बाबा लाल गुरु में रहने व लंगर की विशेष व्यवस्था करने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डेरा कार सेवा के मुखी संत बाबा बचन सिंह सहित मेले के दौरान संगत की सेवा में लगी जत्थेबंदियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में दीपावली मेले का चार दिवसीय मुख्य पर्व श्री अखंड पाठ साहिब के भोग व अरदास के साथ बुधवार को संपन्न होने के साथ बाबा अलमस्त दीवान हाॅल में सजा भव्य धार्मिक दीवान भी संपन्न हो गया। मुख्य पर्व के दौरान पहुंचे लाखों नानक पंथियों के लिए गुरुद्वारा लाल गुरु परिसर में उनके रहने व लंगर के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डेरा कार सेवा के मुखी संत बाबा बचन सिंह सहित सेवा कर रहे जत्थेबंदियों के जत्थेदारो, गुरु नानक इंटर कॉलेज व गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज के स्टाफ, सिंह सभा तपेड़ा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
दीपावली मेले में स्थानीय श्रद्धालुओं का हजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक अरदास कर प्रसाद ग्रहण कर मेलार्थियों ने मेले में लगे मनोरंजन के लगे मौत का कुआं, मिक्सर झूला, जलपरी, डबल राउंड झूला सहित विभिन्न साधनों का आनंद उठाया। वहां प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य गुरवंत सिंह, निर्मल सिंह, जत्थेदार बाबा रविन्द्र सिंह, जत्थेदार बाबा गुरजंट सिंह, दिलबाग सिंह, ज्ञानी सरबजीत सिंह, प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर आदि थे।