फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The five-year-old murdered by neighbour

पड़ोसी ने की पांच साल के बच्चे की हत्या

Sat, 24 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sat, 24 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


सिरौलीकलां से 17 सितंबर को लापता हुए पांच वर्षीय फैज का शव उसके घर के सामने रहने वाले प्लंबर के घर के गटर से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी को लेकर रंजिश रखने वाले पड़ोसी प्लंबर ने बच्चे की गला दबाकर हत्या की थी, बाद में शव को गटर में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बीती 17 सितंबर को ग्राम सिरौलीकलां निवासी शाहिद का पांच साल का पुत्र फैज अपने घर के सामने से खेलने के दौरान लापता हो गया था। सीओ प्रताप सिंह पांगती ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर गुरुवार रात को फैज के घर के सामने रहने वाले प्लंबर नदीम को हिरासत में लिया। पुलिस की सख्ती के आगे नदीम टूट गया और उसने फैज का शव अपने घर के गटर से बरामद करवाया। हत्यारोपी नदीम का छोटा भाई वसीम मृतक फैज के पिता शाहिद की कैंफर में पानी सप्लाई वाली दुकान पर नौकरी करता था। एक बार किसी मामूली बात को लेकर वसीम और शाहिद के बीच कहासुनी हो गई थी। इस बात को वसीम तो भूल गया, लेकिन नदीम फैज के पिता शाहिद के साथ रंजिश रखने लगा। 17 सितंबर को घर के बाहर खेल रहे फैज को नदीम ने पुचकारकर अपने घर पर बुलाया। कमरे के अंदर आते ही उसने कपड़े से गला दबाकर फैज की हत्या कर दी। वह शव को बाहर ले जाने की योजना बनाने लगा। लेकिन फैज के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर कुछ देर बाद ही गांव में पुलिस पहुंच गई। इस पर नदीम ने घबराकर अपने घर के गटर का बीम उठाकर शव को उसमें डाल दिया। फिर बीम ऊपर रखकर सीमेंट से लेप करके गटर को सामान्य बना दिया। शुक्रवार दिन में सीओ प्रताप सिंह पांगती के नेतृत्व में पुलभट्टा थानाध्यक्ष राजेंद्र डागी, बरा चौकी प्रभारी बची सिंह बिष्ट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल सिरौलीकलां पहुंचा नदीम के घर के गटर से शव बरामद किया। उधर, हत्याकांड का खुलासा होने पर सिरौलीकलां के प्रधान ने पुलभट्टा पुलिस को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed