{"_id":"67f57896b7cbe0248001b4fc","slug":"the-file-for-construction-of-fire-station-is-gathering-dust-in-the-government-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-123144-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अग्निशमन केंद्र के निर्माण की फाइल शासन में फांक रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अग्निशमन केंद्र के निर्माण की फाइल शासन में फांक रही धूल
Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। करीब दो लाख से अधिक जनसंख्या वाली गदरपुर तहसील में स्थायी अग्निशमन केंद्र का निर्माण फाइलों में दबकर रह गया है। अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है लेकिन निर्माण के लिए एक ईंट भी नहीं लग सकी है।
करीब 12 वर्ष पूर्व ग्राम मोतियापुरा में अग्निशमन केंद्र एवं आवासीय परिसर के लिए एक एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया गया था। नौ वर्ष पूर्व प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र एवं आवासीय परिसर की भूमि पर बोर्ड भी लगा दिया गया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते अग्निशमन केंद्र के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के चारों ओर अतिक्रमणकारियों की भी मौज है। अग्निशमन अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि की पैमाइश करा अतिक्रमण करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
वहीं तहसील क्षेत्र में आगजनी की घटना होने पर रुद्रपुर या काशीपुर से दमकल गदरपुर भेजी जाती है, जिसके पहुंचने तक काफी नुकसान हो जाता है।