फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The fierce people to large flyover

बड़े फ्लाईओवर की बात से भड़के लोग

Sat, 16 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The fierce people to large flyover
बैठक - फोटो : अमर उजाला
रेल मंडल प्रबंधक अखिलेश कुमार पांडे ने वरिष्ठ नागरिकों व व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें लोगों ने नगर मेें एनएच 74 रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित भारी भरकम फलाई ओवर का निर्माण करने से नागरिकों का भारी नुकसान होने की आशंका जता कर छोटा फ्लाई ओवर बनाने या दूसरे स्थान पर पुल बनाने की मांग की। लेकिन डीआरएम ने कोई स्पष्ट जवाब न देकर लोगों को निराश किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को रेल मंडल प्रबंधक ने बडी संख्या में अधिकारियों के साथ लोगों के साथ बैठक की लोगों ने रामनगर रेलवे ट्रैक पर सेडिंग बंद करने, एनएच 74 के रेलवे फाटक को चौड़ा करने, अतिक्रमण हटाने की मांग की। लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने रेलवे का फाटक को चौड़ा करने के लिए 40 लाख रुपये दिए हैं। लेकिन अब तक फाटक चौड़ा नहीं हुआ। इससे जाम लग जाता है। 
विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि अब तो फ्लाई ओवर स्वीकृत हो चुका है। जब लोगों ने पूछा कि फ्लाईओवर कहां से कहां तक बन रहा है। इस पर उनके साथ आए इंजीनियर ने कहा कि यह स्टेशन रोड से रामनगर रोड तक इधर बाजपुर रोड से एमपी चौक पर मिलेगा। इस पर सुरेश शर्मा, वकील राम चंद्र अग्रवाल, अशोक शर्मा, संदीप सहगल भड़क गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि इतने बडे़ फ्लाई ओवर से चार पांच सौ दुकानें टूट जाएंगी। आधा शहर फ्लाईओवर से ही घिर जाएगा। लोगों ने छोटा फलाई ओवर बनाने या दूसरे स्थान पर बनाने की मांग की। रेलवे अधिकारियों से बार-बार पूछने पर भी वे प्रस्तावित फ्लाई ओवर की सटीक लंबाई व चौड़ाई स्पष्ट नहीं बता पाए। डीआरएम ने कहा कि वह अपने स्तर की समस्याओं का समाधान करेंगे। 

जो उनके स्तर की नही हैं उनको बड़े अधिकारियों के सामने रखेंगे। फ्लाई ओवर के निर्माण में राज्य सरकार बराबर की भागीदार है। इसलिए यह प्रपोजल राज्य सरकार के सामने रखा जाय। डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जवाहर राम, प्रबंधक रमेश श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक हरिमोहन, कामर्शियल इंस्पेक्टर मुकेश गुप्ता आदि थे।


निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं
मंडल प्रबंधक अखिलेश पांडे ने स्टेशन अधीक्षक राम सुख के साथ प्लेट फार्म एक व दो  का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म एक के बाहर बने पेशाब घर में दुर्गध आने और प्लेट फार्म पर बड़ी संख्या में कुत्तों को घूमते देख कर्मचारियों को फटकार लगाई। प्लेट फार्म दो की एक कैंटीन में पानी की बोतल पर रेलवे से जारी दर से अधिक कीमत लिखी होने पर पानी की पेटी सीज करने का आदेश दिया। आरपीएफ की बैरक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed