{"_id":"a9485f68f249886b1ff0ab1ea4499f69","slug":"the-festival-will-launch-khatima-rajnath-dhami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे राजनाथ : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे राजनाथ : धामी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27, 28 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय खटीमा महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। महोत्सव में बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार, कुमाऊंनी, थरुवाटी, भोजपुरी लोक कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के परिजनों को गृहमंत्री सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
खटीमा महोत्सव के संयोजक एवं विधायक धामी ने आयोजन समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को तराई बीज निगम के परिसर में होगा। उन्होंने कहा कि मेले, त्योहार एवं महोत्सव हमारी संस्कृति एवं एकता के प्रतीक हैं। महोत्सव में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य की धरोहर एवं विरासत में मिली लोक संस्कृति, लोक कला एवं परंपरागत वाद्य-यंत्रों को संरक्षित कर कलाकारों को मंच प्रदान कर इन कलाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। सीमांत क्षेत्र लघु भारत के रूप में विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। इस अवसर पर अंजू भट्ट, नीमा कन्याल, राधिका भंडारी, ट्विंकल दत्ता, नवीन बोरा, अनूप अग्रवाल, हरीश चंद्र जोशी, बिटटू राणा, चार्ली पांडे, केआर जोशी, अमन अग्रवाल, रमेश चौहान, कुंदन मनौला, सुमित यादव, गोपाल बोरा, संतोष अग्रवाल, अमित कुमार, पांडे, गंभीर सिंह धामी, दीपक तिवारी, कैलाश पांडे, बब्लू भंडारी, शाहउद्दीन अंसारी, मुकेश रोहेला, भुवन जोशी, अजय मौर्य, अमित चिल्कोटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन