{"_id":"690e54affbba0f97e805bc55","slug":"the-father-broke-down-after-seeing-the-body-of-his-beloved-daughter-and-performed-the-last-rites-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-132572-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लाडली का शव देख फफक पड़े पिता, रुद्रपुर में ही किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लाडली का शव देख फफक पड़े पिता, रुद्रपुर में ही किया अंतिम संस्कार
Sat, 08 Nov 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर की एक कंपनी में इंटर्नशिप करने आई ओडिशा की युवती की दो दिन पहले मकान मालिक के बेटे ने हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने वारदात को तब अंजाम दिया जब वह दुष्कर्म के प्रयास में विफल हुआ और गला घोंटकर उसने युवती को मार डाला था। वारदात के 10 घंटे बाद ही पुलिस ने हत्यारे अमित को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को लालपुर की मजार के पास नदी किनारे से ओडिशा की युवती का पुलिस ने शव बरामद किया था। युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर शव को अपने भाई की मदद से नदी में फेंका था। बृहस्पतिवार देर शाम मृतका के पिता रुद्रपुर पहुंचे और अपनी लाडली का शव देख बिलख पड़े। दुखी मन से पिता देर शाम बेटी का शव रुद्रपुर स्थित श्मशान घाट ले गए जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अमित सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। जबकि शव ठिकाने लगाने वाले आरोपी के भाई सुमित फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कोट
अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। यह स्पष्ट है कि उसकी गला दबाकर हत्या हुई। फरार आरोपी को पुलिस की टीम जल्द गिरफ्तार कर लेगी। - भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ