{"_id":"6a1b333c6ebfca7a7c06b4c9","slug":"the-family-was-on-the-terrace-a-woman-hanged-herself-in-the-room-downstairs-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142242-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छत पर था परिवार, नीचे कमरे में महिला ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छत पर था परिवार, नीचे कमरे में महिला ने लगा ली फांसी
Sun, 31 May 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 31 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ रही थी।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बहेड़ी क्षेत्र के पिपलिया गांव निवासी परमेश्वरी लाल ने कुछ वर्ष पूर्व ट्रांजिट कैंप वार्ड दो में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहना शुरू किया। वर्ष 2023 में परमेश्वरी लाल की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उनकी पत्नी माया देवी लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं।
परिजनों के मुताबिक लगातार खराब स्वास्थ्य के चलते वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहने लगी थीं। बताया गया कि शुक्रवार देर रात माया देवी ने अपनी दवाइयां लीं और रात करीब नौ बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद कमरे में चली गईं और परिजन भी छत पर चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब परिजन नीचे पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खोलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। माया देवी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
महिला अपने पीछे दो बेटे, एक अविवाहित बेटी और विवाहित बेटी को छोड़ गई हैं। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।