फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Education Department is trying to pacify the situation by sending inadequate books even in one and a half months.

Udham Singh Nagar News: डेढ़ माह में भी नहीं पहुंचीं पूरी पुस्तकें, पुरानी किताबों से पढ़ने की मजबूरी

Sat, 17 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The Education Department is trying to pacify the situation by sending inadequate books even in one and a half months.
काशीपुर। शिक्षा विभाग की ओर से डेढ़ माह में भी अपर्याप्त पुस्तकें भेजकर मरहम लगाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान पुरानी पुस्तकों से ही छात्र-छात्राएं स्कूलों में अध्ययन करने को विवश हैं। विभागीय अधिकारी शीघ्र ही शेष पुस्तकें पहुंचने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन




ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में करीब 80 हजार पुस्तकों की डिमांड है। सत्र शुरू होने के डेढ़ माह के दौरान तीन खेप में विभिन्न विषयों की नई पुस्तकें पहुंचीं, जो सीआरसी के माध्यम से स्कूलों में वितरित करा दी गईं हैं। पिछले महीने पहली खेप में 15 विषयों की पुस्तकें स्कूलों को उपलब्ध कराई गईं थीं। जानकारी के अनुसार कक्षा एक से आठ तक विभिन्न विषयों की पुस्तकें पहुंची हैं, लेकिन यह अधूरी पुस्तकें है। विद्यार्थी पुरानी पुस्तकों से काम चला रहे हैं। इसके अलावा कक्षा नौ से 12वीं तक स्कूलों के लिए भी अधूरी पुस्तकें पहुंची हैं। वहीं सभी स्कूलों में बुक बैंक बनाए गए हैं। नई पुस्तकें आने के बाद पुरानी पुस्तकें जमा करके बुक बैंक में रख दी जाती हैं।
विज्ञापन





अधिकतर नई पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। सीआरसी के माध्यम से स्कूलों को वितरित करा दी गईं हैं। 9-12 तक के बच्चों की कुछ पुस्तकें पहुंचने लगी हैं। शेष पुस्तकें शीघ्र ही पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र कुमार साहू, बीईओ, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed